फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,inspaction,hardoi news,corona

सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगने से मिलेगी सहूलियत: रजनी

Sun, 23 May 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
hardoi,inspaction,hardoi news,corona
हरदोई। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी ने विधायक निधि से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 43 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की घोषणा की। रविवार को विधायक ने डीएम अविनाश कुमार के साथ सीएचसी पहुंच कर प्लांट लगाए जाने के लिए चिह्नित की गई भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को ऑक्सीजन की खासी किल्लत का सामना करना पड़ा है। लोगों की समस्याओं को ध्यान मेें रखकर ही सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस पर लगभग 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां प्लांट विकसित होने के बाद रोगियों की ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोन संक्रमण की लहर से अस्पतालों में ऑक्सीजन की डिमांड बनी रहती है, प्लांट विकसित होने के बाद बाहर से ऑक्सीजन लाने की जरूरी नहीं पड़ेगी। रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही अच्छा इलाज मिलेगा। डीएम ने समाजसेवियों से आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने की अपील की। डीएम ने सीएचसी अधीक्षक प्रवीण दीक्षित से क्षेत्र में कोरोना के एक्टिव केस व रोगियों को किट उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डॉ. नोमान उल्ला, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. जीशान, बीके मिश्रा, नीरज राजपूत, आशुतोष व नव चेतन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed