{"_id":"60438c472e5b0a45f41be02a","slug":"hardoi-illegal-arms-factory-caught-one-arrested-five-illegal-weapons-also-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार भी बरामद
Sat, 06 Mar 2021 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
बरामद असलहों के बारे में जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हरदोई के बेनीगंज कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। शस्त्र बनाने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी फरार है। मौके से पांच अवैध शस्त्र और एक अधबना तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पत्रकारों को बताया कि बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा और उनकी टीम ने ग्राम कटिघरा के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इसका संचालन सीतापुर जिले के सिंधौनी थाना क्षेत्र के सरसौली गांव का रामू लोहार अपने साथी बेनीगंज कोतवाली के लोधौरा निवासी राम कुमार साथ करता था।

पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राम कुमार फरार है। पूछताछ में रामू ने बताया कि जो असलहे मिले हैं वह राम कुमार के बनाए हुए हैं। पुलिस ने एक बंदूक, चार तमंचा और एक अधबना तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा शस्त्र बनाने में काम आने वाले उपकरण भारी संख्या में बरामद हुए हैं।
दो और तीन हजार रुपये में बेचते थे तमंचे
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि 315 बोर के तमंचे ये लोग तीन हजार रुपये में और 12 बोर के तमंचे दो हजार रुपये में बेचते थे। इन लोगों ने कहां-कहां और किसको तमंचे बेचे हैं, इसकी जांच की जा रही है।
साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि और किन लोगों ने असलहे बनवाने के लिए इन लोगों को ऑर्डर दिया था। रामू को पूर्व में भी सीतापुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राम कुमार की तलाश भी की जा रही है।