फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Health worker dies of corona, 11 found infected

हरदोईः कोरोना से स्वास्थ्य कर्मी की मौत, 11 मिले संक्रमित

Wed, 17 Aug 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Health worker dies of corona, 11 found infected
हरदोई। माधौगंज सीएचसी के टीबी विभाग में तैनात कर्मचारी की मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

मल्लावां क्षेत्र के तेंदुआ निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (50) माधौगंज सीएचसी में संचालित टीबी विभाग में एसटीएल (सीनियर ट्रीटमेंट लैब सुपरवाइजर) के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

वह सीएचसी में मरीजों की बलगम आदि की जांचे करते थे। परिजनों के मुताबिक आठ दिन पूर्व तेज बुखार आने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर हालत में सुधार न होने पर परिजन लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां पर कोविड की जांच की गई। मंगलवार को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देर शाम उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं मंगलवार से बुधवार तक 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से कर्मचारी की मौत होने से महकमा परेशान है। प्रभारी सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल ने बताया कि कोरोना से स्वास्थ्य कर्मी की मौत हुई है। उन्होंने आम जनमानस से कोरोना नियमों का पालन करने व भीड़भाड़ वाली जगहों पर मॉस्क लगाकर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed