फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,wheet

क्रय केंद्रों के लिए कांटा, छलना और पंखा जुटाते रहे कर्मचारी

Wed, 31 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,wheet
हरदोई। जिले में गुरुवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। बुधवार को पूरे दिन एजेंसी के कर्मचारी केंद्रों में तौल कांटा समेत अन्य उपकरण व बारदाना जुटाने के लिए दौड़ते रहे। अधिकांश जगह केंद्रों पर बुधवार को बैनर भी टंगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद के लिए विपणन विभाग समेत सात एजेंसियों के कुल 114 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने गुरुवार को सभी केंद्र क्रियाशील कराने व केंद्रों पर बारदाना समेत अन्य उपकरणों की शत प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को क्रय एजेंसियों के प्रभारी व कर्मचारियों समेत नामित केंद्र प्रभारी केंद्रों को क्रियाशील कराने के लिए मंडियों में तौल कांटा, छलना, नमी मापक यंत्र, डस्टर व पंखा आदि जुटाते रहे। अधिकांश केंद्रों पर बारदाना पहुंचाने का काम भी जारी रहा। मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि केंद्र प्रभारियों व एजेंसी कर्मचारियों को मंडी से उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंडी प्रशासन के पास आवश्यकता से अधिक संसाधनों की उपलब्धता है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने संडीला में 7 व बिलग्राम तहसील में एक नया क्रय केंद्र खोले जाने का अनुमोदन किया है। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय ने बताया कि संडीला में विपणन विभाग का 1, पीसीएफ के 5 व पीसीयू का 1 व बिलग्राम में पीसीयू का एक नया क्रय केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed