फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi

हरियाणा के व्यंजनों से, होलिका माता को लगाया भोग

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi
फोटो-09- दुलीचंद चौराहे पर होलिका का पूजन करती श्रद्धालु महिलाएं - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के रेलवेगंज स्थित दुलीचंद्र चौराहे पर होलिका दहन की शुरुआत बाबा चंद्रसेन ने की थी। हरियाणा से करीब 167 वर्ष पहले हरदोई आए चंद्रसेन को आज भी यहां होलिका दहन से पहले याद किया जाता है।
विज्ञापन

चंद्रसेन परिवार के वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल, अचल अग्रवाल व सोमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 167 वर्ष पूर्व हरियाणा के नारनौल शहर से बाबा चंद्रसेन पहली बार हरदोई आए थे। उन्हें आश्चर्य हुआ कि जिस हरदोई का नाम होलिका दहन के लिए उनके हरियाणा में प्रसिद्ध है, उस हरदोई में होलिकोत्सव की कोई विशेष धूम नहीं है। उस समय अंग्रेजों का शासन था। उन्होंने हरियाणवी परंपरा के अनुसार दुलीचंद्र चौराहे पर होलिका दहन स्थल बनाया था। चंद्रसेन की पांचवीं पीढ़ी ने 167 वर्षों बाद भी इस परंपरा को दुलीचंद्र चौराहे पर बनाए रखा है।
विज्ञापन

दुलीचंद्र चौराहे पर शुरू किए गए होलिकोत्सव के 168वें अवसर पर परंपरागत ढंग से लोग शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चंद्रसेन द्वारा चलाई गई हरियाणा की परंपरा के अनुसार अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा कुकड़ी व गाय के गोबर से बने बड़कुले द्वारा होलिका माता की पूजा की गई। परिवार की पांचवीं पीढ़ी के सदस्य नवीन अग्रवाल व अमित अग्रवाल ने बताया कि इस बार होलिका दहन आधी रात्रि 12.30 बजे पुजारी जी के निर्देशन में पूजन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed