फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर थानेदार को सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi
फोटो-11- शिकायती पत्र दिखाते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक के सुल्तानपुर खिरिया ग्राम सभा के कोटेदार के राशन वितरण में अनियमितता बरते जाने से नाराज कार्डधारकों ने राशन की दुकान सामने प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंचे मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। थानाध्यक्ष ने मामले से संबंधित विभाग के अफसरों को अवगत कराने का भरोसा देकर राशन कार्डधारकों को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्राम सभा के जदुवीर, रामगोपाल, मोरपाल,रामदास,आजाद,रीतेश पाल,सचिन चौहान, प्रदीप, राजकुमार, विक्रम समेत तमाम राशन कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार के पास भुलभुलागंज, खिरिया और सुल्तानपुर की राशन की दुकान है। कोटेदार ने राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों से आज आइए कल आइए करके महीना गुजार दिया है, लेकिन राशन नहीं दिया। थक हार कर कई लोग घर लोग बैठ गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार का गोदाम अनाज से भरा पड़ा है। विभागीय उच्चाधिकारियों से कोटेदार की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लाभार्थियों ने कोटेदार की दुकान के सामने प्रदर्शन कर पचदेवरा थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया मामले में संबंधित विभाग के अफसरों को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed