{"_id":"6155adcf8ebc3ef8c3794d6b","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp655325894","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ 61 लाख के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ 61 लाख के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में लोकार्पण के बाद शिलापट देखते सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका की ओर से कराए गए दो करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की लागत से 17 विकास कार्यों का लोकार्पण गुरुवार को सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने किया।
नगर पालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता से कई पीढ़ियों का साथ है। जनता को हमेशा अपने परिवार की तरह रखा है और रिश्तों को निभाया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए हमेशा ही प्रयत्न किए गए हैं और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने कहा कि सदर विधायक के नेतृत्व और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के निर्देशन में नगर पालिका ने खूब विकास कार्य कराए हैं। सभासदों की ओर से जो समस्याएं विधायक को बताई जाती हैं, उन पर भी विधायक प्राथमिकता से कार्य कराते हैं। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोकार्पित किए गए कार्यों की जानकारी विस्तार से दी।
विज्ञापन
इस दौरान सभासद आदेश प्रताप सिंह, मुनि मिश्रा, अमरेश वाजपेयी, मनोज त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू, प्रियम मिश्रा, लेखाकार बालेश्वर मिश्र, अवर अभियंता कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।