फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,corona

कोरोना को दी मात, 379 लोगों को मिला अपनों का साथ

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,corona
हरदोई। कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही एक दिन कम और दूसरे दिन ज्यादा हो रही हो पर हकीकत यह भी है कि कोरोना से जंग लड़कर जीतने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से कहीं अधिक है। शनिवार को जहां 105 नए कोरोना संक्रमित पाए गए वहीं 379 लोग स्वस्थ्य होकर अपनों के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 2220 लोगों की सैंपलिंग की गई। जनपद में 105 नए पॉजीटिव केस पाए गए। अच्छी बात यह कि इस दिन जनपद में 379 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। शनिवार को होम आइसोलेटेड 886 लोगों को कॉल की गई जिसमें 583 लोगों से वार्ता हुई। वार्ता करने के बाद लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। 128 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया। उन्होंने बताया कि होम आईसोलेशन में रखे गये लोगों की कुल संख्या 9619 है।
विज्ञापन

217 गांवों में कराया गया सैनिटाइजेशन
सीडीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 144 टीमों द्वारा 217 गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। नगरीय निकायों की 126 टीमों द्वारा 185 वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

245 पर हुई कार्रवाई
थानों द्वारा मास्क व कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन न करने वाले 245 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सीडीओ ने बताया कि कोविड-19 को लेकर यदि कोई समस्या हो तो समस्याओं के निस्तारण से संबंधित कंट्रोलरूम नंबर 05852-237627 व 05852-234629 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed