फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,hardoi news,corona

एक दिन में रिकॉर्ड 178 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
hardoi,hardoi news,corona
कोरोना की जांच के लिए नमूना देते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना को लेकर जनपद में स्थिति भयावह हो चली है। 24 घंटे के अंदर संक्रमितों की संख्या के अब तक के सारे रिकॉर्ड बुधवार को ध्वस्त हो गए। जनपद में 178 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत होने के बाद से अब तक पहली बार जनपद में एक ही दिन में इतने कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से या यूं कहें कि अप्रैल में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से जारी सूचना के मुताबिक जनपद में पिछले 24 घंटे के दौरान 178 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन संक्रमितों में जनपद में तैनात एक खंड विकास अधिकारी, पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी, संडीला ब्लॉक मुख्यालय में तैनात एक कर्मचारी समेत एक ही परिवार के कई लोग भी शामिल हैं। संडीला तहसील क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संडीला तहसील क्षेत्र में आने वाले भरावन, कोथावां, कछौना में हर रोज नए संक्रमित मिल रहे हैं। जनपद में अब कोरोना के 655 एक्टिव केस हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 6769 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से 119 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष दो अप्रैल को मिला था पहला कोरोना संक्रमित
इस वर्ष अप्रैल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोरोना की दूसरी लहर बेहद तेज भी है और घातक भी। गत वर्ष जब कोरोना ने दस्तक दी थी, तो जनपद में पहला मामला दो अप्रैल 2020 को मिला था। तब पूरे अप्रैल में महज दो लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें से एक बिलग्राम का था और दूसरा पिहानी का। दूसरा मामला सात अप्रैल को सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कब कब लगा संक्रमितों का शतक
- सात सितंबर 2020 को जनपद में 24 घंटे के अंदर 101 कोरोना संक्रमित मिले थे
- आठ सितंबर 2020 को जनपद में 24 घंटे में ही 115 कोरोना संक्रमित मिले थे
- 15 सितंबर 2020 को जनपद में 24 घंटे में 107 कोरोना संक्रमित मिले थे
- 12 अप्रैल 2021 को जिले में 24 घंटे में 102 कोरोना संक्रमित मिले थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed