फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Gutkha trader of Unnao did not return Rs 19.51 lakh, report filed

हरदोईः उन्नाव के गुटखा व्यापारी ने 19.51 लाख रुपये नहीं लौटाए, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 11 Oct 2022 04:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Gutkha trader of Unnao did not return Rs 19.51 lakh, report filed
कछौना (हरदोई)। उन्नाव के एक गुटखा व्यापारी ने कछौना के व्यापारी के 19.51 लाख रुपये नहीं लौटाए। रुपये मांगने पर गुटखा भेजना बंद कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कछौना कस्बा निवासी वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह गुटखा कंपनी का डीलर है। दो वर्ष पहले उसने उन्नाव स्मिथ गोविंद ट्रेडिंग कंपनी के मालिक भास्कर खारया से डीलरशिप ली थी। चार माह बाद उन्होंने गोविंद ट्रेडिंग कंपनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मालिक ने बिहारी जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर दोबारा काम शुरू किया। जिसका संचालक अभिराम, श्रीधर को बनाया। वह छह माह तक कंपनी के साथ का करता रहा। संडीला तहसील का काम लेने के लिए उसने 68 लाख रुपये जमा किए।
कंपनी ने उसे 48 लाख रुपये का माल भेजा। इसके बाद भास्कर ने यह कंपनी भी बंद कर दी। उसने तीसरी कंपनी बनाई। मार्च 2022 को उसके खाते में 19.51 लाख रुपये दिखाकर हिसाब चुकता कर दिया, लेकिन उसके खाते में रुपये नहीं डाले।

जब उसने खाते में पैसा डालने का दबाव बनाया, तो उसने गुटखा भेजना बंद कर दिया। सोमवार को उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी के आदेश पर कछौना पुलिस ने उन्नाव के गुटखा व्यापारी भास्कर खाऱ्या के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed