फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   misdeed with girl in hardoi up

Hardoi Crime: नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Sep 2022 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
misdeed with girl in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में अतरौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को लुधियाना में नौकरी दिलाने के बहाने ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने महिला आयोग से शिकायत की। आयोग के आदेश पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजा था। जिसमें बताया था कि भोगीपुर गांव निवासी सुरेश, शिशुपाल, आशीष उसके पति को लुधियाना में मजदूरी कराने के लिए लेकर गए थे। साथ में वह और उसके बच्चे भी गए थे। वहां पर किराये के मकान में उनका परिवार रहता था।
विज्ञापन


जहां से पांच मार्च 2022 को आशीष व शिशुपाल ने उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से बेटी लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। बेटी की तलाश करते वह परिवार के साथ गांव आ गई थी। यहां थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर 13 अगस्त को बेटी किसी तरह दिल्ली पहुंची। वहां से रिश्तेदारों के माध्यम से वह गांव वापस आई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी ने बताया कि आरोपी लुधियाना में शीतल नाम की महिला के सहयोग से उसे लखनऊ लेकर आए थे।

जहां पर शीतल व उसके पति गुड्डू ने एक कमरे में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया। उसके विरोध करने पर खरीदने की बात कहकर मारपीट करते थे। महिला आयोग के आदेश पर अतरौली पुलिस ने सुरेश, आशीष, शिशुपाल, शीलत, गुड्डू व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed