फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Five smugglers arrested with nine cattle and car

Hardoi News: नौ मवेशी और कार के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 05:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Five smugglers arrested with nine cattle and car
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी - फोटो : HARDOI
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग एक नवंबर को कहली गांव के पास मवेशियों से भरा कंटेनर पलट गया था। इस मामले में शामिल पांच तस्करों को पुलिस ने एक बाग से दबोच है। इनके पास नौ मवेशी और कार मिली है। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक नवंबर को कासिमपुर थाना क्षेत्र में कहली गांव के पास मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा मिला था। इसमें 27 मवेशी थे। कंटेनर से बाहर निकालने पर 7 मवेशी मृत निकले थे। अन्य ो गोशाला में छुड़वा दिया गया था। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस व बघौली सीओ की टीम लगी थी।
विज्ञापन


रविवार को एक कॉलेज के पास स्थित सुरेश मिश्रा के बाग में तस्करों के होने की सूचना कासिमपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम और पता रामपुर जिले के गंज थाने के काशीपुरा निवासी युसुफ, शाहाबाद के ताजपुरा निवासी अखलाक, रामपुर जिले के शहजादनगर थाने के जटिया गांव निवासी इंतजार हुसैन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से पूंछने पर पुलिस ने अपने साथी जौनपुर जिले के खुटहन थाने के पटैला गांव निवासी शाहबुद्दीन उर्फ शाबू, कानपुर नगर के रोशनपुर निवासी मोहम्मद सलीम बताया। दोनों को संडीला कस्बा चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नौ जिंदा गोवंश, एक कार बरामद की।

पूछताछ में बताया कि वह लोग इस्लाम, हाजी से संपर्क कर गाड़ी मालिक शाहबुद्दीन व समीम अन्य गाड़ी मालिकों से मवेशियों को बिहार व अन्य राज्यों में भेजते थे। मवेशी लादने वाले को 20 से 25 हजार, वाहन मालिक को 80 से 90 हजार रुपये देते थे। हाजी पूर में पूरा रैकेट चलाता है। 31 अक्तूबर को मल्लावां व एक नवंबर को कासिमपुर क्षेत्र में कंटेनर पलटने के मामले में शामिल थे। बताया कि पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इस तरीके से करते थे मवेशियों की तस्करी
एसपी ने बताया कि राजस्थान के कोटा व अन्य जगहों की घुमंतू जाति के लोग विभिन्न जनपदों में आवारा मवेशियों को एकत्र करने का काम करते हैं। इसके लिए वह अपने साथ मवेशियों का झुंड लेकर चलते हैं। इससे किसी को शक न हो सके। जब इनके पास मवेशियों की संख्या 50 के करीब हो जाती है। यह गो तस्करों को वीडियो बनाकर भेजते हैैं। इसके बाद सौदा तय होने पर मवेशी तस्करों को बिक्री कर देते हैं। एक कंटेनर मवेशी लदवाने में 20-25 हजार रुपये लेते हैं।

शाहबुद्दीन के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे
एसपी ने बताया कि शाहबुद्दीन शातिर गो तस्कर है। उसके खिलाफ जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, आदि जनपदों में पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की अपराध कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed