{"_id":"61b69308d3d81bbbf080e00f8db0f103","slug":"hardoi-festival-will-host-of-bollywood-stars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरदोई महोत्सव में बालीवुड के सितारों का जमघट लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई महोत्सव में बालीवुड के सितारों का जमघट लगेगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसएन कालेज में हरदोई महोत्सव का आगाज मंगलवार को प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे। वे महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन करेंगे। पहले दिन पार्श्व गायिका अंकिता मिश्रा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। साथ ही कंप्यूटर की धुन पर आधुनिक लेजर लाइटों का शो किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सहयोग से वर्ष 2010 में हरदोई महोत्सव के आयोजन के बाद अबकी बार प्राइवेट सेक्टर के माध्यम से महोत्सव किया जा रहा है।
हरदोई महोत्सव 2015 में इस बार जनपद की प्रतिभाओं को तो कम मौका दिया जा रहा है लेकिन बाहर के कलाकारों का जमघट रहेगा। प्राइवेट कंपनी द्वारा किए जा रहे आयोजन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां हरदोई महोत्सव में शामिल होंगी। इस महोत्सव की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं।
विज्ञापन
महोत्सव में लोगों को फ्री में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीएसएन कालेज में हो रहे हरदोई महोत्सव में इस बार पूरी तरह से प्राइवेट कंपनी का बोलबाला है। कंपनी ने महोत्सव परिसर में प्रवेश के लिए 10 रुपये की इंट्री शुल्क लगाया है।
विज्ञापन
भले ही हरदोई महोत्सव पर पूरा जोर प्राइवेट कंपनी का है लेकिन महोत्सव में जनपद का नाम जुड़ते ही पुलिस विभाग ने जनपदवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है।
एसएसपी से डीआईजी बने गोविंद अग्रवाल ने हरदोई महोत्सव के लिए एसएसआई को प्रभारी बनाया है। जिनके साथ 20 एसआई, 70 सिपाही, 10 महिला कांस्टेबिल की नियुक्ति करने के साथ ही दो डीएमएफ गेट लगाने के तथा फायर बिग्रेड गाड़ी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।