फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer's health deteriorated after drinking alcohol, death

हरदोईः शराब पीने के बाद किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत

Mon, 19 Sep 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer's health deteriorated after drinking alcohol, death
फोटो-19- मृतक नन्हके की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के महगवां गांव में रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोस्त पर अत्यधिक शराब पिलाने का आरोप लगाकर थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महगवां गांव निवासी नन्हक्के (55) खेती करता था। उसके बेटे श्रवण के मुताबिक रविवार रात पिता शराब के नशे मेें घर आए। इसके कुछ देर उन्हें उल्टियां आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

वह पिता को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता ने एक सप्ताह पहले शराब पीना बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका इलाज भी चल रहा था। आरोप है कि पिता के एक दोस्त ने उन्हें शराब पिलाई। अत्यधिक शराब पीने से पिता की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी नन्ही के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-20-महगवा में रोते बिलखती पत्नी नन्ही व परिजन

फोटो-20-महगवा में रोते बिलखती पत्नी नन्ही व परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed