फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer's body found hanging on a tree in the garden

हरदोईः बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Thu, 18 Aug 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer's body found hanging on a tree in the garden
फोटो-01- घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र केे ग्राम हिंगुआमऊ में फसल की रखवाली कर रहे किसान का शव गुरुवार सुबह बाग में तहमद के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव हिंगुआमऊ निवासी छोटे (50) खेती करता था। बुधवार रात वह धान की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में तहमद के फंदे से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी पर कोई आरोप लगाने से इंकार कर दिया। घटना की वजह को लेकर परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा दो बेटे हैं। एसओ केके यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या किसान ने आत्महत्या की है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed