{"_id":"6336f0193fb6b2777f653679","slug":"hardoi-farmer-injured-in-accident-dies-hardoi-news-knp7208943127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः हादसे में घायल किसान ने तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो-42- मृतक संजय की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज। संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज मार्ग पर जामू गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में 24 घंटे बाद दम तोड़ दिया।
नगवा गांव निवासी संजय (38) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने साथी मोहन (32) के साथ संडीला के सोम गांव जा रहा था। रास्ते में जामू गांव के पास पीछे से आई बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक चला रहा संजय हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संडीला सीएचसी भेजा था।
जहां से डॉक्टर ने संजय की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। शुक्रवार दोपहर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। संडीला कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-43- रोते बिलखते मृतक संजय के परिजन- फोटो : HARDOI
विज्ञापन