{"_id":"632b4b8d81a81d4b882748cc","slug":"hardoi-dodging-saraf-and-taking-away-jewellery-hardoi-news-knp719377235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सराफ को चकमा देकर टप्पेबाज ले गए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सराफ को चकमा देकर टप्पेबाज ले गए जेवर
विज्ञापन
फोटो-25- ज्वैलर्स की दुकान पर घटना के बाद जानकारी लेते व्यापारी
- फोटो : HARDOI
भरावन। टप्पेबाजों ने थाने की दीवार से सटी सराफा दुकान में बैठे सराफ के पुत्र को चकमा देकर करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के जेवर गायब कर दिए। आधा घंटे बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दुकान पर सीसीटीवी लगा न होने के कारण टप्पेबाजों की पहचान नहीं हो सकी।
सराफ संतोष रस्तोगी निवासी हिरईखेड़ा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अतरौली थाने की दीवार से सटी पूजा ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनका पुत्र ऋषि दुकान पर बैठा था।
वह चौराहे की तरफ गए थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और पुत्र से सोने आभूषण दिखाने को कहा। इस पर बेटा उन्हें आभूषण दिखाने लगा। इसके बाद वह आभूषण तौलकर कीमत जोड़ने लगा।
विज्ञापन
इतने में टप्पेबाज युवकों ने काउंटर की रैक से सोने के जेवर से भरा डिब्बा उठाकर बैंग में छिपा लिया। इस डिब्बे में 85 ग्राम सोने के जेवर थे। जेवर का मूल्य करीब 4.5 लाख रुपये है।
टप्पेबाज युवक ने बेटे से आभूषण महंगा है, कहकर चले गए। कुछ देर बाद चौराहे से वह वापस आया, तो उन्होंने काउंटर पर रखे आभूषणों को रखने के लिए रैक खोली तो देखा की उसमें सोने के जेवरातों से भरा डिब्बा गायब था।
डिब्बे में सोने की झुमकी, बाला, मांग बेदी, अंगूठी, माला, नथुनी रखी थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि सराफ की तहरीर पर दो अज्ञात टप्पेबाजो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
टप्पेबाजों ने गोलक में हाथ डालने का किया प्रयास
अतरौली स्थित साजन सराफा दुकान के संचालक रज्जन ने बताया कि संतोष की दुकान से पहले टप्पेबाज उनकी दुकान पर आए। आभूषण देखते-देखते टप्पेबाजों ने नजर बचाते हुए उनकी गोलक में हाथ डालने का प्रयास किया। यह देख उन्होंने डपट कर वहां से भगा दिया था।
लगे होते कैमरे तो हो जाती पहचान
अतरौली में आठ सराफा दुकानें हैं सात दुकानों पर सीसीटीवी नहीं है। जिन दुकानों पर टप्पेबाज पहुंचे थे, अगर वहां पर कैमरा लगा होता तो टप्पेबाजों की पहचान आसानी से हो जाती।