फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, DM furious after seeing the mess in the hospital, expressed displeasure

हरदोईः अस्पताल में गंदगी देख भड़के डीएम, जताई नाराजगी

Wed, 12 Oct 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, DM furious after seeing the mess in the hospital, expressed displeasure
फोटो-08- जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में सिटी स्कैन कक्ष में पूछताछ करते डीएम एमपी सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने पर्चा काउंटरों पर लाइन में लगे लोगों से संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में बात की।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मरीजों को बाहर की दवाएं खरीदने पर विवश न किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मरीजों के बैठने के लिए बने शेड की जर्जर हालत देखकर नाराजगी जताई। इसे सही कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में गंदा पानी भरा होने पर नाराजगी जताते हुए इसे निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। डीएम ने एक्सरे कक्ष व महिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसाधन कक्ष से आ रही बदबू को पर रोष व्यक्त किया तथा सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों व तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनके बैठने व रुकने के स्थानों को साफ रखा जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. एसएन तिवारी, सीएमएस महिला डॉ. विनीता चतुर्वेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed