{"_id":"64c2bebdfbabb576a205e746","slug":"hardoi-dispute-between-bjp-leader-and-revenue-workers-over-cutting-of-trees-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi : भाजपा नेता और राजस्व कर्मियों में पेड़ काटने पर विवाद, नायब तहसीलदार समेत 27 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi : भाजपा नेता और राजस्व कर्मियों में पेड़ काटने पर विवाद, नायब तहसीलदार समेत 27 पर रिपोर्ट
Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
सार
लेखपाल ने मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर मारपीट करने के आरोप में अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अतरौली थाना क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद की जांच के लिए पहुंचे राजस्व कर्मियों और भाजपा के मंडल अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। लेखपाल ने मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों पर मारपीट करने के आरोप में अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर भाजपा नेता ने भी नायब तहसीलदार पर थाना परिसर में तमाचा मार देने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात लेखपालों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन
अतरौली निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। उनका खेत अतरौली में ही है। बीती 25 जुलाई को उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पड़ोसी ने काट लिए। इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को लेखपाल रामानुज मिश्रा अतरौली पहुंचे थे। रामानुज के मुताबिक धीरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें अपनी दुकान पर बुलाया और वहां जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने अतरौली थाने पहुंचकर मामले की एफआईआर दर्ज करा दी और नायब तहसीलदार यशवंत कुमार को घटना की जानकारी दी। इस सूचना पर यशवंत कुमार बड़ी संख्या में लेखपालों के साथ अतरौली थाने पहुंच गए। अतरौली थाने में लेखपाल के खिलाफ शिकायत करने धीरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे थे ।धीरेंद्र का आरोप है नायब तहसीलदार ने थाना परिसर में ही उसके तमाचा मार दिया। नायब तहसीलदार पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने थाने में ही नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात थाने में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
एसडीएम संडीला और सीओ संडीला ने घटना की जांच कर मामले को सुलझाने की कोशिश की ,लेकिन भाजपाई एफ आई आर दर्ज कराने पर अड़ गए ।देर रात धीरेंद्र सिंह तोमर की तहरीर पर नायब तहसीलदार यशवंत ,लेखपाल रामानुज को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लेखपालों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है ।राजस्व विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विवाद के बाद मौखिक रूप से यशवंत का तबादला किए जाने के आदेश दिए गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।