{"_id":"636b9c9531402a203938c80e","slug":"hardoi-dead-body-of-lakhimpur-old-man-found-lying-on-the-roadside-hardoi-news-knp7273271142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सड़क किनारे पड़ा मिला लखीमपुर के वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सड़क किनारे पड़ा मिला लखीमपुर के वृद्ध का शव
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। गंगा स्नान करने आए लखीमपुर के वृद्ध का शव राजघाट मार्ग पर पेड़ के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को जेब मेें मिली डायरी में लिखे नंबरों पर फोन करके परिजनों को जानकारी दी।
लखीमपुर के थाना नीमगंज के भौमरा गांव निवासी परशुराम (61) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक वह कार्तिक पूर्णिमा पर बिलग्राम के राजघाट गंगा स्नान करने निकला था। बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में उसका शव राजघाट मार्ग पर एक पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
शव के पास में मफलर व अन्य कपड़े पड़े थे। राहगीरों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिली डायरी में लिखे नंबरों पर परिजन को सूचना दी। दोपहर में परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि कि प्रथम दृष्ट्या खुले में सोने से ठंड लगने के कारण मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।