फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dead body of a woman who went to defecation was found hanging

हरदोईः शौच गई महिला का फंदे पर लटका मिला शव

Sat, 08 Oct 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dead body of a woman who went to defecation was found hanging
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा गांव में शुक्रवार शाम खेत पर शौच को गई महिला का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ में फंदे पर लटका मिला। पति ने पड़ोसियों पर रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव जूरा निवासी सोमवती (45) शुक्रवार शाम खेतों तरफ शौच के लिए गई थी। वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। कहीं से सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने पेड़ में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति महेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी बीनू शादी के बाद से उसके साथ ही रहती है। बेटी का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रंजिश चल रही है। आरोप है पड़ोसियों ने उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतक के तीन बेटे दो बेटियां हैं। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed