{"_id":"6304d4f29cec1665be6726d0","slug":"hardoi-cashier-accused-of-embezzlement-absconding-report-filed-hardoi-news-knp7141488101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गबन का आरोपी कैशियर फरार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गबन का आरोपी कैशियर फरार, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहाबाद। कस्बा स्थित कोऑपरेटिव बैंक में ग्राहकों के खातों से लाखों की हेराफेरी कर फरार हुए तत्कालीन कैशियर को पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस ने उसे फरार मानकर रिपोर्ट दर्ज की।
लखनऊ की विशेष अनुसंधान शाखा सहकारिता प्रकोष्ठ के निरीक्षक राजनाथ यादव ने कोतवाली में दी तहरीर है। इसमें बताया है कि सुरसा क्षेत्र के अंधर्रा गांव निवासी शुभम शुक्ला वर्ष 2020 में शाहाबाद स्थित कोऑपरेटिव बैंक में कैशियर था।
उसने ग्राहकों के खातों से लाखों का हेरफेर किया। 18 जून 2020 को शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक माया प्रकाश, कैशियर शुभम शुक्ला के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक को जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से कैशियर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा है।
अनुमान है कि वह अपनी चल अचल संपत्ति बेचकर फरार होने की फिराक में है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उस पर धारा 174 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।