फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bypassing the rules, mining permission was given to two companies

हरदोईः नियम दरकिनार कर दो कंपनियों को दी खनन की अनुमति

Wed, 16 Nov 2022 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bypassing the rules, mining permission was given to two companies
संडीला। नियमों को दरकिनार कर बर्जर पेंट्स और इकरा एग्रो फूड कंपनियों को खनन की अनुमति दिए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि नोटिस के बाद इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई एसडीएम को कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि शासनादेश के अनुसार एसडीएम को 100 घन मीटर से अधिक साधारण मिट्टी खनन व परिवहन हेतु अनुज्ञा पत्र स्वीकृति व अस्वीकृत करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के लिए बर्जर पेंट्स, इकरा एग्रो फूड को सात हजार घन मीटर साधारण मिट्टी के उठान एवं परिवहन की अनुमति कैसे प्रदान की।
विज्ञापन

यह अनुमति अलग-अलग कार्य दिवसों में दी गई। यह अनुमति गंभीर अनियमितता है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तीन दिन के भीतर मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब दाखिल नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई के लिए संपूर्ण जिम्मेदारी एसडीएम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की इस कार्रवाई से तहसील प्रशासन में खलबली मच गई है। दो दिन पूर्व जारी की गई इस नोटिस को लेकर मामले से जुड़े कर्मचारियों की धुकधुकी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed