Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,bus,police,atikraman,hardoi news

अवैध कब्जे ढहाए, बसों के चालान काटे

Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
hardoi,bus,police,atikraman,hardoi news
घंटाघर रोड पर अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व साथ में सीओ सिटी विकास जायसवाल। ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। अतिक्रमण के चलते घंटाघर रोड पर जाम की समस्या को कम करने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में चले अभियान में गुमटियां हटाकर फुटपाथ को साफ किया गया तो अवैध रूप से बने चबूतरे को भी तोड़ दिया गया। रोड पर खड़े बड़े वाहनों को भी पुलिस लाइन भिजवाया गया। सभी छह बसों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठकों में पूर्व में भी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर से अतिक्रमण को साफ कराया जाए। खास तौर पर घंटाघर मार्ग पर सोल्जर बोर्ड चौराहे से नुमाइश चौराहे तक पर अभियान चलाकर रोड किनारे खड़े बड़े वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव की अगुवाई में दुकानदारों को चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण जारी रहा। इसको लेकर गुरुवार को घंटाघर मार्ग में सोल्जर बोर्ड चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व सीओ सिटी विकास जायसवाल मय फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। चौराहे पर प्रशासनिक अधिकारियों व फोर्स के पहुंचते ही फुटपाथ पर छोटा मोटा होटल, लकड़ी की दुकान आदि का संचालन करने वालों में दहशत सी दौड़ गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने फुटपाथ पर सड़क की ओर रखे लकड़ी के खोखों को हटवा दिया। घंटाघर रोड पर खड़ी बसों को पुलिस लाइन भिजवा दिया और उनका चालान करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर देवस्थान के पास बने चबूतरे को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिक्रमण अब इस रोड पर ही नहीं बल्कि शहर में कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार अभियान चलेगा। कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान की भनक लगते ही खुद लेकर भागे दुकान
चालान कटने व कार्रवाई होने के डर से गुरुवार की सुबह जैसे ही पुुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को सूचना मिली वैसे ही वे अपनी लकड़ी की दुकान या तो किसी खाली स्थान पर रिक्शों या ठेले पर लाद कर भागे या फुटपाथ के किनारे नाले पर करने का प्रयास करने लगे। सीओ सिटी ने उन सभी को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर के बाहर लगाए जा चुके तार
कुछ माह पूर्व ही घंटाघर के बाहर बसों को हटवाए जाने के लिए तार लगाए गए। नगर पालिका ईओ की मौजूदगी में तार लगवाने के दौरान बड़े वाहन बसों व ट्रक संचालकों को हिदायत भी दी गई थी यदि इसके बाद भी तार के इर्द गिर्द बड़े वाहन खड़े पाए गए तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed