फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Brother arrested for killing youth, wanted to kill sister too

हरदोईः युवक की हत्या करने वाले भाई गिरफ्तार, बहन को भी चाहते थे मारना

Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Brother arrested for killing youth, wanted to kill sister too
फोटो-33- पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़िपाई में युवक की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बहन से प्रेम प्रसंग होने के कारण युवक की हत्या करने की बात पुलिस से कही है। उन्होंने बताया कि वह लोग बहन की भी हत्या करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मड़िपाई निवासी राम कुमार (20) सोमवार सुबह फसल सींचने के लिए खेत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसका खेत में शव पड़ा मिला था। उसकी गला रेत कर और धारदार हथियारों से वारक करके हत्या की गई थी। मृतक के बड़े भाई देवकी ने गांव के मोहित और राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहित और राहुल घर छोड़कर भागने की फिराक में हैं। उन्हें पुलिस ने मड़िपाई मोड़ पट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहित और राहुल ने पुलिस को जानकारी दी कि राम कुमार का प्रेम प्रसंग उनकी बहन से था। कई बार रामकुमार को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।

घटना से पांच दिन पहले भी रामकुमार को बहन से मिलते देखने पर हत्या करने की योजना बनाई थी। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या की थी।
वह लोग बहन की हत्या करने की भी योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed