{"_id":"62fccc4fc6ac9f42a13d430a","slug":"hardoi-brick-and-stone-fired-in-school-two-cooks-injured-hardoi-news-knp713093333","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः विद्यालय में चलाए ईंट-पत्थर, दो रसोइया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः विद्यालय में चलाए ईंट-पत्थर, दो रसोइया घायल
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अराजकतत्वों ने ईंट-पत्थर चला दिए। शिक्षकों ने बच्चों को कक्षों में ले जाकर बचाया। पथराव से चपेट में आने से दो रसोइया घायल हो गईं। शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नौगवां गांव के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान पड़ोस के गन्ने की फसल में छुपे अराजकतत्वों ने स्कूल में ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
पथराव होने पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने किसी तरह बच्चों को कमरों में ले जाकर बचाया। पथराव की चपेट में आने से रसोइया रामेश्वरी और रामश्री घायल हो गईं।
विज्ञापन
शिक्षकों के शोर मचाने पर अराजकतत्व मौके से फरार हो गए। सहायक अध्यापक महेंद्र कुुमार यादव ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि अराजकतत्वों ने हरकत की है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।