{"_id":"63177f6724ec64761a1b62c0","slug":"hardoi-bolero-car-collision-je-killed-two-injured-hardoi-news-knp7167202116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: बोलेरो और कार की भिड़ंत, जेई की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: बोलेरो और कार की भिड़ंत, जेई की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 06 Sep 2022 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के पास हुई भिड़ंत में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गौरीपुर गांव के पास मंगलवार शाम बोलेरो और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और एक अन्य की हालत गंभीर है। हरदोई शहर के मोहल्ला बगियापुरवा निवासी जयवीर सिंह (38) बिजली विभाग में अवर अभियंता थे।
विज्ञापन
वह ललितपुर जिले में तैनात थे। उनकी बेटी पिंकी की तबीयत खराब थी। वह शहर के एक अस्पताल में बेटी का इलाज करा रहे थे लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था। मंगलवार शाम वह कार से बेटी को लेकर लखनऊ इलाज कराने जा रहे थे। उनके साथ में पत्नी शिप्रा (35) परिवार का अमन कुमार (30) भी था।
विज्ञापन
रास्ते में सुरसा थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गौरीपुर गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी कार भिड़ गई। हादसे में जयवीर, उनकी पत्नी शिप्रा और अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने जयवीर को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ सुरसा ओपी सिंह ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।