फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, BJP's resolve to take forward service work

हरदोईः भाजपाइयों ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Sun, 18 Sep 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi,  BJP's resolve to take forward service work
फोटो-11- आरोग्य मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेते भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा - फोटो : HARDOI
हरदोई/बेहंदर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के साथ सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है। जिले भर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा कार्य आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बेंहदर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में विधायक रामपाल वर्मा ने अधीक्षक शैलेंद्र शुक्ला के साथ मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि बीज भंडार पर किसानों को तोरिया का बीज वितरित किया गया। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी राम बिलास, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुरेश सुधाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर पालिका में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक आशीष सिंह आशू ने किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत बनाते हुए विकास की गंगा बहाई है। आज विश्व में भारत का नाम गौरव से लिया जाता है। यहां ईओ मुकेश निगम, नंदकिशोर गुप्ता, गजेंद्र प्रताप, भास्कर मिश्र मौजूद रहे।
संडीला संवाद प्रतिनिधि के मुताबिक पालिका परिसर में पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी का रविवार को विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी ने शुभारंभ किया। यहां ईओ रुद्र प्रताप सिंह, जेई सिविल गौरव शुक्ला, जेई जलकल सुनील यादव, सभासद बबलू अभय गुप्त, विनोद कुमार, संजय जायसवाल, उमेश, सूर्या, राजेश अस्थाना, अमर गुप्ता, शिवम रहे। सेवा पखवाड़ा के तहत सीएचसी में एमएलसी अशोक अग्रवाल ने स्वास्थ्य शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया। मरीजों को फल वितरण कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बताया।
यहां संजय जायसवाल, विशुन दयाल शुक्ल, रामकिशोर चौरसिया, महेश रंजन, प्रशांत, शिवम, अमन, अशोक तिवारी, हर्षवर्धन रहे।
कछौना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार पीएम के जन्मदिन पर नगर पंचायत परिसर में नरेंद्र मोदी के बाल्य जीवन से लेकर अब तक की उपलब्धियों की पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई।

इसका उद्घाटन विधायक रामपाल वर्मा व एमएलसी अशोक अग्रवाल ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर नीट परीक्षा में कछौना सहित जिले का नाम रोशन करने वाले सुमित आजाद व शगुन गुप्ता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यहां चेयरमैन प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा, ईओ राम बदन यादव, जय बहादुर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सभासद रंजीत राव अभय सिंह धर्मेंद्र आदि रहे।

फोटो-09- स्वास्थ्य शिविर मे स्टाल देखते विधायक आशीष सिंह आशू

फोटो-09- स्वास्थ्य शिविर मे स्टाल देखते विधायक आशीष सिंह आशू- फोटो : HARDOI

फोटो-10- प्रर्दशनी का उदधाटन करते क्षेत्रीय विधायक व एमएलसी

फोटो-10- प्रर्दशनी का उदधाटन करते क्षेत्रीय विधायक व एमएलसी- फोटो : HARDOI

फोटो-08- बेंहदर क्षेत्र में मोदी जन्मदिवस सेवा पखबाड़ा में बीज वितरित करते भाजपा विधायक रामपाल वर?

फोटो-08- बेंहदर क्षेत्र में मोदी जन्मदिवस सेवा पखबाड़ा में बीज वितरित करते भाजपा विधायक रामपाल वर?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed