{"_id":"6367ec88c9c17557f56a0475","slug":"hardoi-bike-rider-couple-died-due-to-pickup-s-collision-hardoi-news-knp726921081","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
विज्ञापन
फोटो-32- मृतक रवि की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास रविवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नांद खेड़ा गांव निवासी रवि (22) दिल्ली में काम करता था। वह दिवाली पर गांव आया था। उसकी ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के किले पुरवा गांव में हैं। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी शीला को पेट संबंधी दिक्कत थी। मायके में स्थित एक डॉक्टर के यहां से उसका इलाज चल रहा था।
रविवार सुबह रवि पत्नी को दवा दिलाने के लिए उसके मायके लेकर गया था। जहां से शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर नयागांव के पास हरपालपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप ने आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास में बाइक को टक्कर मार दी। कर रही थी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों के मुताबिक रवि हेलमेट लगाए था। हादसे के समय हेलमेट टूट गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-33- रोते बिलखते मृतकों के परिजन- फोटो : HARDOI