Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Aunt killed, nephew injured in bike collision

हरदोईः बाइकों की भिड़ंत में बुआ की मौत, भतीजा घायल

Wed, 09 Nov 2022 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Aunt killed, nephew injured in bike collision
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में गौसगंज मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव देवमनपुर निवासी महादेवी (40 ) की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के गांव जल्लामऊ निवासी सुरेश के साथ हुई थी। करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। बीमारी के चलते महादेवी चार माह पहले मायके आई थी। जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह वह भतीजे मुकेश (25) के साथ बाइक से बेरिया घाट से गंगा स्नान कर घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में मल्लावां गौसगंज मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास दूसरी बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में महादेवी, मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक बाल-बाल बच गया। वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महादेवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि बाइक चालक मुकेश हेलमेट नहीं लगाए था। मृतका के भाई श्रीपाल की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed