फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Arms license of the accused of attempt to murder canceled

Hardoi News: हरदोईः हत्या के प्रयास के आरोपित का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Tue, 13 Dec 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Arms license of the accused of attempt to murder canceled
हरदोई। नगर निकाय चुुनाव में शांति-व्यवस्था को लेकर डीएम ने कार्रवाई तेज की है। उन्होंने हत्या के प्रयास के आरोपित का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने यह आदेश अपने न्यायालय में पुलिस, आरोपित के उत्तर और सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षण रिपोर्ट के बाद पारित किया है। उन्होंने थाना क्षेत्र लोनार के सकरौली के विश्वनाथ पाठक का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि आरोपित झगड़ालू प्रवृत्ति का है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 19 नवंबर 2020 को गांव के स्कूल में मतदाता बनाए जाने का काम चल रहा था। उसी समय फर्जी मत बढ़वाने के लिए आरोपित व उसके परिवारवालों ने एक दिव्यांगजन की न केवल पिटाई की थी, बल्कि फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी ने परीक्षण आख्या में कहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के पास शस्त्र लाइसेंस लोकशांति की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से ठीक नहीं है।

डीएम ने आरोपित का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करते हुए थाना लोनार पुलिस को आदेश दिए हैं कि लाइसेंस व शस्त्र जब्त करें। शस्त्र जब्त कर मालखाना में जमा कराए जाने की रिपोर्ट प्रभारी अधिकारी शस्त्र को प्राप्त कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed