{"_id":"6318946b4ba40040997a20e5","slug":"hardoi-action-should-be-taken-against-the-culprits-written-in-the-suicide-note-not-the-money-hardoi-news-knp716790251","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः रुपये नहीं सुसाइड नोट में लिखे गुनहगारों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः रुपये नहीं सुसाइड नोट में लिखे गुनहगारों पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
हरदोई। शहर में नवीन गल्लामंडी में गल्ला व्यापारी के खुदकुशी करने के मामले में बुधवार को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने सुसाइड नोट में लिखे गुनहगारों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने रुपये वापस कराने की बात कही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महोलिया शिवपार निवासी विनोद गुप्ता उर्फ बल्लू (45) गल्ला व्यापारी थे। नवीन गल्लामंडी में उनकी आढ़त थी। सोमवार रात दुकान के अंदर उनका शव फंदे पर लटका मिला था। उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला था।
जिसमें एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों के नाम थे। जिन पर व्यापारी का 17.95 लाख रुपये बकाया था। इसमें लिखा था कि मांगने पर वह लोग पैसा लौटा नहीं रहे हैं। उसने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये ले रखा है।
विज्ञापन
वह लोग उससे रुपये वापस मांग रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को मृतक की पत्नी सरिता गुप्ता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
सरिता का का कहना है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, वही पति की मौत के जिम्मेदार हैं। कहा कि, उसे रुपये नहीं पति के गुनहगारों पर कार्रवाई चाहिए।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं। उन लोगों से रुपये वापस कराए जाएंगे।