फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,action,hardoi news

निलंबित ग्राम विकास अधिकारी को जारी किया गया आरोप पत्र

Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi,action,hardoi news
हरदोई। पिहानी के निलंबित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) लाल बहादुर को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। 15 दिन के अंदर आरोप पत्र का जवाब देने के निर्देश जांच अधिकारी ने दिए हैं।
विज्ञापन

पिहानी विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर को पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। माधौगंज के खंड विकास अधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान अब ग्राम विकास अधिकारी को जांच अधिकारी ने आरोप पत्र जारी किया है। लाल बहादुर पर पंचायत निर्वाचन के दौरान वाट्स एप ग्रुप छोड़ने और पिहानी के वाट्सएप ग्रुप में न जुड़ने का आरोप है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाई गई निगरानी समितियों को सक्रिय न करने और ग्राम पंचायत डेल पंडरवा व हरिहरपुर में मनरेगा कार्य शुरू न कराने का भी आरोप है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता करने का भी आरोप लगाया गया है। आरोप पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण स्वयं उपस्थित होकर दे दें, अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed