फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Accused of calling the ward boy to the room with a wrong intention

हरदोईः वार्ड ब्वाय पर गलत नीयत से कमरे में बुलाने का आरोप

Wed, 17 Aug 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Accused of calling the ward boy to the room with a wrong intention
हरदोई। जिला अस्पताल में शर्मशार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में पिता का इलाज करा रही एक किशोरी ने अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय पर गलत नियत के चलते उसे कमरे में बुलाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने सीएमएस से लिखित शिकायत की है। जिस पर प्रकरण की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बुधवार को सीएमएस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता के शरीर में खून की कमी है। तबीयत बिगड़ने पर उसने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड से उन्हें मेडिकल वार्ड में भेज दिया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार देर रात वह पिता की देखभाल कर रही थी। आरोप है कि वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड ब्वाय ने उसे कक्ष में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्ष में पहुंचने पर उसने पिता को खून दिलाने व उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर गलत हरकत करने की कोशिश की। वार्ड ब्वाय कुछ हरकत कर पाता, इससे पहले उसने नियत को भांप लिया और भागकर कमरे से बाहर आ गई।

उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर वार्ड ब्वाय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed