{"_id":"62f782ca77be7a46f83983ff","slug":"hardoi-accused-of-attacking-police-away-from-hold-team-s-hands-empty-hardoi-news-knp7126190195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पुलिस पर हमला करने के आरोपी पकड़ से दूर, टीम के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पुलिस पर हमला करने के आरोपी पकड़ से दूर, टीम के हाथ खाली
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मोर्चा रामनगर गांव में गुरुवार रात छेड़छाड़ की शिकायत पर गांव पहुंची डायल 112 टीम पर हमला करने के आरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
मोर्चा रामनगर गांव में गुरुवार रात एक किशोरी से छेड़छाड़ की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान महेंद्र, राकेश, सुभाष, पंकज और अंकित ने पीआरवी के चालक विमल बाबू, होमगार्ड रामवीर व पीआरडी जवान धर्मपाल को घेर कर लाठी-डंडों से पीटा था। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इधर एसआई धारा सिंह की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित टीम के हाथ खाली हैं। छोटेलाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।