फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,death,labour,hardoi news

घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,death,labour,hardoi news
हरदोई। पुराने मकान की छत गिराने के दौरान दो दिन पूर्व मलबे में दबकर घायल हुए ग्राम बम्हटापुर चिल्लौर निवासी मजदूर की गुरुवार की शाम लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को गांव के पास ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हटापुर चिल्लौर निवासी शिशुपाल (50) मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार को वह गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मजदूरी पर गया था। पुराने मकान की छत गिराते वक्त अचानक एक हिस्सा ढह गया था। मलबे में दबकर शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में मलबा हटाकर ग्रामीणों व परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। गुरुवार की देर शाम लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शिशुपाल विवाहित था। उसके दो बेटी व एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को गांव के पास शव का अंतिम संस्कार किया गया है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed