फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 56 thousand infants are facing the brunt of technical fault

Hardoi News: हरदोईः तकनीकी खामी का खामियाजा भुगत रहे 56 हजार नौनिहाल

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, 56 thousand infants are facing the brunt of technical fault
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के 56 हजार नौनिहाल सर्दी में ड्रेस न मिलने से ठिठुर रहे हैं। तकनीकी कारणों के चलते उनके अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जनपद के परिषदीय व अनुदानित विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 5,10,961 छात्र पंजीकृत हैं। इनके अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 रुपये भेजे जाने हैं। इस पैसे से अभिभावकों को 600 रुपये में दो ड्रेस, 200 रुपये का स्वेटर, 175 रुपये का स्कूल बैंग, 125 रुपये के जूते-मोजे और सौ रुपये की स्टेशनरी खरीदनी थी।
विज्ञापन

विभाग अभी तक 3,60,346 बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर चुका है। जबकि 93,907 के खातों में पैसा भेजने का काम चल रहा है। वहीं 56,708 बच्चों के खातों की आधार सीडिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उनके खातों में पैसा नहीं भेजा जा सका है। खातों में धनराशि स्थानांतरित होने के लिए खाते का नियमित संचालन होना आवश्यक है। इसके साथ ही आधार से सीडिंग होनी चाहिए। आधार सीडिंग के बाद ही धनराशि स्थानांतरित की जा सकती है।
विभाग की ओर से आधार सीडिंग की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई है, मगर अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस कारण खातों में धनराशि न पहुंचने से बच्चों को ड्रेस व स्वेटर नहीं मिल पा रहे है। जिससे बच्चे सर्दी में सिकुड़ रहे हैं।
इन बच्चों को नहीं मिली ड्रेस व स्वेटर
कस्बा पतसेनी के 118, कस्बा माधौगंज के 21, पाली के 45, गोपामऊ के 182, मल्लावां के 260, शहर के 944, ब्लॉक हरपालपुर के 2450, मल्लावां के 1434, माधौगंज के 1804, टोडरपुर के 1814, टड़ियावां के 3167, बिलग्राम के 2348, कछौना के 2272, सांडी के 2753, बावन के 3738, शाहाबाद के 2637, भरावन के 3370, अहिरोरी के 4651, भरखनी के 2886, पिहानी के 2994, बेहंदर के 2876, हरियावां के 3429, कोथावां के 3603, सुरसा के 3493 और संडीला के 3419 बच्चे शामिल हैं।

वर्जन
- डीबीटी की समीक्षा की जाएगी। किस कारण धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पा रही है। जिन खातों की आधार सीडिंग नहीं हो पाई हैं। उनकी आधार सीडिंग कराके धनराशि स्थानांतरित कराई जाएगी। - विनीता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed