फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 20 thousand flew from the teacher's account as soon as the app was installed

हरदोईः ऐप इंस्टाल करते ही शिक्षिका के खाते से उड़े 20 हजार

Fri, 28 Oct 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, 20 thousand flew from the teacher's account as soon as the app was installed
माधौगंज। साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नगर पंचायत में बीएलओ का कार्य कर रही शिक्षिका के फोन पर एक अनजान कॉल आई।
विज्ञापन

बेटे से दस्तावेज मांग उसने ऐप इंस्टॉल कराया, तो खाते से 20 हजार रुपये उड़ा गए। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
कस्बे के जूनियर स्कूल में सुनीता मिश्रा बतौर सहायक अध्यापक तैनात हैं।
बताया कि उनके नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल को उनके 15 वर्षीय बेटे ने उठाकर घर पर उनके न होने की बात कही।
इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने बेटे को एक ऐप इंस्टॉल करवाया। इसके बाद कैमरा खुलवाकर मेरे आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाने को कहा था। बेटे ने दस्तावेज दिखा दिए। इसके बाद उसका नंबर मांगा तो बेटे ने नंबर दे दिया।
इसके बाद कॉलर ने उन्हें फोन किया। उन्होंने कॉलर के बताए ऐप को बिना सोचे समझे इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद उनके खाते से पहले 10,394 रुपये निकलने का संदेश आया।
विज्ञापन

जब तक वह कुछ समझ पाती 10 हजार रुपये और निकल गए। पीड़िता ने 26 अक्तूबर को कानपुर साइबर सेल में इसकी शिकायत की। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed