{"_id":"6394b41aa376fe5490582ea1","slug":"hardoi-13-bodies-divided-into-20-zones-and-49-sectors-hardoi-news-knp732675842","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः 20 जोन और 49 सेक्टर में बांटे गए 13 निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः 20 जोन और 49 सेक्टर में बांटे गए 13 निकाय
विज्ञापन
हरदोई। निकाय चुनाव की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप दे रहा है। इस क्रम में यहां के 13 निकायों को 20 जोन और 49 सेक्टर में बांटा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम से कहा है कि वह अपने क्षेत्र के नगरीय निकायों के जोन और सेक्टर के रूट चार्ट समन्वय से तैयार करें, ताकि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को क्षेत्र कवर करने में आसानी रहे।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होना शेष है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई गाइड लाइन के अनुसार यहां पर प्रशासन ने व्यवस्थाओं को जुटाना तेज कर दिया है। मतदान से लेकर मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने निकायों की संवेदनशीलता को देखते हुए जोनल और सेक्टर तय करा दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा है कि वह निकाय क्षेत्र के जोन और सेक्टर के रूट चार्ट तैयार कर लें। रूट चार्ट में इस बात का ध्यान रखा जाए कि सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को भ्रमण और केंद्र तक पहुंचने में आसानी रहे।
विज्ञापन
मतदान के दिन जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे समय अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी कराना उनकी प्राथमिकता में है। बताया कि रूट चार्ट आने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को क्षेत्र भी आवंटित कर दिए जाएंगे।
निकायवार जोनल और सेक्टर पर बताया गया कि सभी नगर पालिका परिषद को दो-दो जोन में बांटा गया है, जबकि नगर पंचायत को एक जोन बनाया गया है। नगर पालिका परिषद हरदोई और शाहाबाद में सात-सात, मल्लावां, बिलग्राम अैर सांडी को पांच-पांच, संडीला और पिहानी को चार-चार सेक्टर में बांटा गया है। ऐसे ही सभी नगर पंचायतों को दो-दो सेक्टर में बांटा गया है।