{"_id":"571a729c4f1c1bcd788b4761","slug":"hanuman-jayanti-was-celebrated-with-reverence-and-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हनुमान जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हनुमान जयंती
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव के ग्यारवें रुद्र अवतार एवं भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण व हनुमाष्टक का पाठ किया गया। ‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागर’ के जयकारे से समूचा माहौल गूंज रहा था। मंदिराें पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया एवं भंडारों का आयोजन हुआ।
श्री राम जानकी मंदिर में आचार्य मैथिलीशरण शास्त्री ने श्री हनुमान का पूजन अर्चन किया गया और श्री हनुमान को 56 भोग लगाए गए। मुख्य यजमान राकेश अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने पूजन कर आरती की। इसके अलावा शहर भर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बाला जी महाराज की जयंती पर शुक्रवार को शहर भर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने को दिन भर पंक्तियां लगी नजर आई।
मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह ने इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया। जहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्वालुओं की दिन भर लाइन लगी रही। श्री हनुमान को पूड़ी, सब्जी व हलुआ का भोग लगाने के बाद भंडारे की शुरूआत की गई। संचालक डा. जयराम गुप्ता, प्रियम मिश्रा, सोमेश, रामवीर सिंह, अखिलेश कटियार, सुनील शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अजय चंदेल, सुमेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सोनी, नरेश चंद्र शुक्ला, तारकनाथ, रमेश चंद्र गुप्ता, मिश्री लाल, नरेश कुमार, एचके जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, श्री राम जानकी मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें राकेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता, कैलाश, आदित्य गुप्ता, ओम प्रकाश, विकास, स्वदेश, अनिल , मनोज आदि ने उपस्थिति दर्ज कराकर प्रसाद का वितरण किया।