फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hanuman Jayanti was celebrated with reverence and enthusiasm

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti was celebrated with reverence and enthusiasm
श्रीराम जानकी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिव के  ग्यारवें रुद्र अवतार एवं भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के साथ हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, बजरंग बाण व हनुमाष्टक का पाठ किया गया। ‘जय हनुमान ज्ञान गुन सागर’ के जयकारे से समूचा माहौल गूंज रहा था। मंदिराें पर हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया एवं भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



श्री राम जानकी मंदिर में आचार्य मैथिलीशरण शास्त्री ने श्री हनुमान का पूजन अर्चन किया गया और श्री हनुमान को 56 भोग लगाए गए। मुख्य यजमान राकेश अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने पूजन कर आरती की। इसके अलावा शहर भर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन अर्चन का आयोजन हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बाला जी महाराज की जयंती पर शुक्रवार को शहर भर में जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने को दिन भर पंक्तियां लगी नजर आई।
विज्ञापन



मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह ने इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया। जहां प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्वालुओं की दिन भर लाइन लगी रही। श्री हनुमान को पूड़ी, सब्जी व हलुआ का भोग लगाने के बाद भंडारे की शुरूआत की गई। संचालक डा. जयराम गुप्ता, प्रियम मिश्रा, सोमेश, रामवीर सिंह, अखिलेश कटियार, सुनील शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अजय चंदेल, सुमेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सोनी, नरेश चंद्र शुक्ला, तारकनाथ, रमेश चंद्र गुप्ता, मिश्री लाल, नरेश कुमार, एचके जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, श्री राम जानकी मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें राकेश अग्रवाल, वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामा गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता, कैलाश, आदित्य गुप्ता, ओम प्रकाश, विकास, स्वदेश, अनिल , मनोज आदि ने उपस्थिति दर्ज कराकर प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed