{"_id":"30249752153a6b6aaea46aa8620cb139","slug":"handpumps-poor-troubled-passer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब, राहगीर परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 10 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के तमाम स्थानों और वार्डों में लगाए गए
विज्ञापन
तमाम हैंडपंप खराब पड़े हैं। इतना ही नहीं टंकी से पानी की सप्लाई भी ठप
पड़ी है। इस कारण लोगों को पानी के दिए भटकना पड़ रहा है। कुछ लोग चल रहे
हैंडपंप पर लाइन लगाकर पानी ला रहे हैं तो कुछ पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे
हैं।
बस स्टैंड पर आने वाले सैकड़ों यात्रियों के लिए एक भी हैंडपंप नहीं है। बस स्टैंड पर लगा एकमात्र हैंडपंप लगभग साल भर से खराब पड़ा है। नगर के बांगरमऊ बस अड्डे के पास लगा हैंडपंप भी टूटा हुआ है। नगर के वार्ड पांच का एक हैंडपंप कई दिनों खराब है।
इसको सही कराने के लिये आसपास के लोगों ने कई बार प्रार्थना पत्र दिया, किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगोें का यह भी कहना है कि सप्लाई का पानी भी नहीं मिल रहा है। वार्ड 4 में लगे दो हैंडपंप खराब पडे़ हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है।
लोगाें को पड़ोस के मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने पर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया लेकिन ठीक नहीं कराया गया । पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पेयजल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएगी।