फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hamlet winds increased humidity

पुरवा हवाओं ने बढ़ाई उमस

Tue, 14 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hamlet winds increased humidity

मंगलवार को चटख धूप के साथ चली पुरवा हवाओें में उमस

विज्ञापन
बढ़ गई। रही सही कसर बादलों एवं सूरज के बीच दिन में एक दो बार हुए लुकाछिपी के खेल ने पूरा कर दिया और आलम यह हुआ कि शाम होते होते भीषण उमस ने लोगों को उलझन में डाल दिया।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व तक बारिश से सुहाने रहे मौसम ने सोमवार को चटख धूप के  साथ पुरवा हवाओं संग उमस से परेशान किया था। मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी के चलते लोगों के दिन भर पसीना छलकता रहा और देर शाम तक गर्मी के अहसास से लोग बेचैन रहे।

उमस भरी गर्मी से निजात पाने को लोग आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। यह अलग बात है कि लुकाछिपी कर निकल गए बादल न तो गरजे और न ही बरसे। उधर, मौसम वेधशाला के प्रभारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि एक दो दिनों के भीतर झमाझम बारिश होने के आसार है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 एवं न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वातावरण में आर्र्दता 70 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed