फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   halke me na le bhumi vivaad-ig

हल्के में न लें भूमि विवाद, संयुक्त टीम से कराएं निस्तारण : एडीजी

Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
halke me na le bhumi vivaad-ig
फोटो-33-संडीला कोतवाली में मौजूद एडीजी एसएन सांवत, डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स। सं वाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। अपर पुलिस महानिदेशक (जोन) एसएन सांवत ने कहा है कि भूमि विवादों को लेकर बेहद सतर्कता से कार्य किया जाए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराए। जिससे विवाद न बढ़ने पाए।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस के मौके पर संडीला कोतवाली पहुंचे एडीजी जोन एसएन संावत ने राजस्व और पुलिस कर्मियों से कहा कि बीते छह माह में कोरोना संक्रमण के चलते कुछ कार्यों में शिथिलता आई थी। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक है। भूमि विवाद संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम को मौके पर जरूर जाना चाहिए। उन्होंने डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स से जनपद में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही पराली जलाए जाने की स्थिति पर भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव, सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिपाही नहीं बता पाए लेखपाल और कानूनगो के नंबर
थाना समाधान दिवस के दौरान एडीजी ने सिपाहियों को बुलाकर उनके क्षेत्र के लेखपाल ओर कानूनगो के मोबाइल नंबर पूछे। अधिकांश सिपाही लेखपालों और कानूनगो के नंबर नहीं बता पाए। इसी तरह एक कानूनगो से अपने क्षेत्र के सिपाही का मोबाइल नंबर पूछा तो वह भी जवाब नहीं दे पाए। इस पर एडीजी ने निर्देश दिए कि सभी सिपाहियों के पास उनके क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगो के नंबर होने चाहिए। लेखपालों को भी निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली और थानों में सुनी गईं शिकायतें
जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में सबसे पहले अतरौली पहुंचकर शिकायतें सुनीं। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कासिमपुर थाने में भी शिकायतें सुन निस्तारण के निर्देश दिए।

बेनीगंज में थाना समाधान दिवस में कोतवाल राजकरन शर्मा ने शिकायतें सुनीं। नायब तहसीलदार पियूष भार्गव भी मौजूद रहे। कुल 23 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें तीन का निस्तारण करा दिया गया। कछौना में सीओ उमा शंकर सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल यादव, कोतवाल अमरजीत सिंह ने शिकायतें सुनीं। कुल 19 शिकायतों में से तीन का निस्तारण कर दिया गया। हरपालपुर कोतवाली में एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा की मौजूदगी में 12 शिकायतें आईं। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें बनाईं गईं हैं। सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी और कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अरवल थाने में 17 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed