{"_id":"576988d84f1c1b9172b47ffc","slug":"half-the-11-million-trees-will-be-planted-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ रोपे जाएंगे साढ़े 11 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ रोपे जाएंगे साढ़े 11 लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
plants
- फोटो : logo
हरदोई। मानसून आने के साथ ही शासन ने प्रदेश भर में एक साथ पांच करोड़ पौध रोपे जाने के लिए 14 से 17 जुलाई की संभावित तिथियां निर्धारित की हैं। प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी करीब साढ़े 11 लाख पौधे रोपे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को शासन सचिव वी हेकाली झिमोमी के निर्देश मिलने के बाद डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि 14 से 17 जुलाई के मध्य किसी एक दिन पौध रोपण किया जाना है। सभी सरकारी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। वन विभाग को 522 हेक्टेयर भूमि पर आठ लाख 74 हजार 968 पौध रोपित करने होंगे। पूरे जिले में साढ़े 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। गड्ढे भी 80 फीसदी तैयार हैं।
विज्ञापन
ये है विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य
औद्योगिक विकास-5500, उद्यान खाद्य प्रसंस्करण-3333, ग्राम्य विकास-158268, नगर विकास-3333, लोक निर्माण-3333, सिंचाई-13333,
विज्ञापन
रेशम विकास-3333, बेसिक शिक्षा-2667, माध्यमिक शिक्षा-4000, वन विभाग-874968