फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half of the population started to overcome mask shortage

मास्क की कमी दूर करने की कवायद में लगी आधी आबादी

Sun, 12 Apr 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Half of the population started to overcome mask shortage
फोटो-32- फेस मास्क बनातीं बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा गुप्ता और साथ में उनकी पुत्री श्रेया। ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना से जंग में जीत हासिल करने का जुनून सब में है। यही कारण है कि सभी अपने स्तर से हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं मास्क बनाने का कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता और उनकी पूरी टीम इन दिनों लॉकडाउन का पालन घर में रहकर कर रहीं हैं। साथ ही कोरोना योद्धाओं और जनसामान्य के लिए मास्क बनाने का कार्य खुद जिलाध्यक्ष व उनकी पूरी टीम कर रही है। इस टीम में नीना सिंह, साधना शुक्ला, रोली प्रजापति, बाबी गुप्ता, श्वेता अग्निहोत्री, सुमन गुप्ता, कंचन मिश्रा, उमा देवी, अलका शर्मा, मधुबाला गुप्ता, ममता बाजपेयी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को मास्क दिए जाएंगे। इसके अलावा सफाईकर्मियों को भी मास्क दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर बेटियां फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष रेशमा गुप्ता भी घर में मास्क बनाने का कार्य कर रहीं हैं। रेशमा गुप्ता ने बताया कि 1000 मास्क बनाकर वितरित किए जाने की योजना है। पुलिस और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed