{"_id":"67a64408ba7277beb60b05ba","slug":"had-farewell-from-the-government-courtyard-threw-her-out-of-her-parents-car-for-dowry-and-ran-away-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126525-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरकार के आंगन से हुई थी विदाई, दहेज के लिए मायके कार से फेंककर भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरकार के आंगन से हुई थी विदाई, दहेज के लिए मायके कार से फेंककर भाग गए
Fri, 07 Feb 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 28 फरवरी 2024 को हुई थी शादी
- एसपी ने कोतवाल को जांच के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सरकार के आंगन में शादी के बाद गर्भवती को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारा पीटा। गंभीर हालत में मायके के बाहर कार से फेंककर भाग निकले। कई माह तक कोतवाली के चक्कर काटने पर भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पिहानी कोतवाल को दिए हैं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चठिया बुजुर्ग निवासी रजनी देवी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 28 फरवरी 2024 को सीएसएन डिग्री कॉलेज के मैदान में हुए आयोजन के दौरान हुई थी।
शाहजहांपुर शहर निवासी एक शख्स के साथ उसका विवाह हुआ था। रजनी के मुताबिक सामूहिक विवाह में शादी होने के बाद ससुरालीजनों ने 11 मार्च को फिर से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बरात लाकर शादी की। शादी में रजनी के पिता ने डेढ़ लाख रुपये व गृहस्थी का सामान दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और दहेज में एक प्लाट व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए परिजनों ने इससे इनकार कर दिया, तो रजनी का उत्पीड़न होने लगा। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।
आरोप है कि 30 जुलाई की रात दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे पीटा। एक अगस्त की सुबह छह बजे उसे कार से चठिया बुजुर्ग गांव से बाहर डालकर चले गए। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पूरे मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश पिहानी कोतवाल को दिए हैं।