फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gst portal is not working

नहीं चल रहा जीएसटी पोर्टल, माफ किया जाए विलंब शुल्क

Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
gst portal is not working
हरदोई। एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स हरदोई के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने बुधवार को ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी लखनऊ से व्यापार भवन में मुलाकात की। उन्हें संगठन व व्यापारियों की समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि जीएसटी पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में विलंब शुल्क माफ किया जाए।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी संजीव कुमार सिंह व डिप्टी कमिश्नर खंड प्रथम राजेश कुमार गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में टैक्स लॉयर्स ने कहा कि जीएसटी पोर्टल के ठीक से काम न करने के कारण ही रिटर्न फाइलिंग में अधिक समय लग रहा है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा विलंब शुल्क लगाया जाता है, जिससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने ऐसे मामलों में विलंब शुल्क न लगाने समेत रिटर्न फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, उपकर्ष गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, मनीष गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, हिमांशु मिश्रा, मनीष सक्सेना व पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed