फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Green trees are drying up, forest department does not know

हरे पेड़ सूख रहे, वन विभाग को पता ही नहीं

Fri, 04 Mar 2022 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Green trees are drying up, forest department does not know
हरदोई। बेहंदर इलाके में इन दिनों सड़क, नहर पटरी के किनारे खड़े हरे शीशम, आम, नीम व जामुन के पेड़ सूख रहे हैं। इसके बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। वन विभाग की ओर से हर वर्ष लाखों पेड़ लगाए जाते हैं, जिनमें कुछ बिना देखरेख सूख जाते हैं।
विज्ञापन

इस समय सड़कों के किनारे लगाए गए पेड़ किसी बीमारी या दीमक के कारण सूख रहे हैं। यही नहीं किसानों के खेतों में खड़े पेड़ भी अछूते नहीं रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा शीशम के पेड़ सूख रहे हैं।
विज्ञापन

संडीला-बांगरमऊ रोड, बेहंदर-असही मार्ग, कलरावा-गौसापुर मार्ग व शारदा नहर पटरी समेत संडीला-मल्लावां मार्ग किनारे पर पेड़ सूखने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन अभी तक विभाग पेड़ सूखने के कारण भी पता नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, क्षेत्र में दीमक के कारण पेड़ सूखने की आशंका लग रही है। कासिमपुर के अशोक बताते हैं कि लगभग दो वर्षों से इलाके में नीम, शीशम के पेड़ असमय से सूख रहे, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
बड़ागांव के लालता बताते हैं कि नीम, शीशम, जामुन के पेड़ बहुत तेजी से सूख रहे हैं। यही स्थिति रही तो पर्यावरण के लिए खतरा हो सकता है। वन विभाग के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

सिरौली के संजय कहते हैं कि सबसे ज्यादा शीशम के पेड़ कुछ महीनों में ही सूख हो रहे हैं। विभाग के अधिकारी यदि समय पर सतर्क हो जाएं तो इलाक़े में हरियाली को नष्ट होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed