{"_id":"57473ae04f1c1b6072690ae6","slug":"green-clean-city-raised-the-imagination","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन एंड क्लीन सिटी की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन एंड क्लीन सिटी की जगाई अलख
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 26 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जागरूक करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। लखनऊ रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने समर कैंप में गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर और सड़कों पर झाड़ू लगाकर ग्रीन एंड क्लीन सिटी के लिए अलख जगाई। पर्यावरण संरक्षण से लेकर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली और पक्षियों को सहेजने के प्रति बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा व आकर्षक पोस्टर पोशाक पहन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विनोद तिवारी के साथ शहर की सड़कों पर निकले बच्चों ने सिनेमा रोड पर झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया तो रैली निकाल कर पौधरोपण का आह्वान किया। बच्चों ने गीत गाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तो कंपनी गार्डेन में पौधों और पेड़ों के वेश में सजकर ओ रे चिरैया नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के निदेशक समीर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को सामाजिक सरोकारों के लिए सजग रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली समाज के लिए जरूरी सरोकार हैं। इन सरोकारों को लेकर जागरूकता के साथ रचनात्मक कार्य करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन